भारत के करोड़ों किसानों को राहत देने वाली प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) अब एक नए नियम के साथ आ रही है। सरकार ने 2025 से योजना के तहत मिलने वाले लाभ को और अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए Kisan ID अनिवार्य कर दी है। अगर आपने अभी तक किसान आईडी नहीं बनवाई है, तो आपकी अगली किश्त मिलने में रुकावट आ सकती है।
सरकार किसानों को एसएमएस (SMS) के माध्यम से भी किसान आईडी बनवाने के निर्देश दे रही है।जिस भी किसान को रजिस्टर मोबाईल नंबर पर इस तरह के एसएमएस मिल रहे है वो जल्दी अपनी आईडी बनवा ले नहीं तो आपको 20वी किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
PM-KISAN योजना क्या है?
यह योजना साल 2019 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को सालाना ₹6,000 की आर्थिक सहायता देना है। यह राशि तीन किश्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
अब क्या नया नियम आया है?
2025 से पहले तक सिर्फ आधार और बैंक खाता नंबर से ही किसान योजना का लाभ ले सकते थे लेकिन अब केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी भी किसान को योजना की राशि तभी मिलेगी जब उसने अपनी यूनिक “Kisan ID ” बनवा ली हो।अगर किसान ने अपनी आईडी नहीं बनवाई तो अगली 20वी किस्त नहीं मिलेगी।
किसान आईडी क्या है?
किसान आईडी एक यूनिक डिजिटल पहचान संख्या है जो प्रत्येक किसान को दी जाएगी।
इसके ज़रिए सरकार हर किसान का
- भूमि रिकॉर्ड,
- फसल से जुड़ी जानकारी,
- और योजना लाभ की स्थिति एक ही प्लेटफॉर्म पर ट्रैक कर सकेगी।
किसान आईडी क्यों जरूरी है?
- फर्जी लाभार्थियों पर रोक लगेगी
- असली किसानों को ही योजना का फायदा मिलेगा
- भविष्य की सभी कृषि योजनाएं इसी ID से जुड़ी होंगी
- सरकार को किसान की स्थिति समझने में आसानी होगी
Read also–PM Kisan Samman Nidhi Yojana: बिना e-KYC के नहीं मिलेगी 20वीं किस्त
Kisan ID कैसे बनवाएं?
किसान आईडी बनवाने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज़ों की जरूरत होगी:
दस्तावेज़ | विवरण |
---|---|
आधार कार्ड | पहचान के लिए |
भूमि का रिकॉर्ड | खसरा-खतौनी |
बैंक खाता | DBT के लिए |
मोबाइल नंबर | OTP वेरिफिकेशन |
पासपोर्ट साइज़ फोटो | पहचान के लिए |
Kisan ID बनवाने के तरीके
- नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर बनवा सकते हैं।
- या अपने ग्राम पंचायत / कृषि विभाग कार्यालय में संपर्क करें।
- कुछ राज्यों में ऑनलाइन सुविधा भी शुरू हो चुकी है।
PM Kisan 20th Instalment date
केंद्र सरकार हर साल तीन किश्तें भेजती है:
- अप्रैल–जुलाई
- अगस्त–नवंबर
- दिसंबर–मार्च
2025 की पहली किश्त फरवरी में जा चुकी है। अगली किश्त जून–जुलाई के बीच आ सकती है लेकिन इस बार Kisan ID के बिना पैसा नहीं मिलेगा, इसलिए पहले Kisan ID बनवा लें।
किसान भाइयों के लिए सुझाव
- यदि आपने अब तक eKYC नहीं कराया है, तो तुरंत पूरा करें
- बैंक खाता, आधार और भूमि विवरण अपडेट रखें
- किसान ID बनवाना अनिवार्य है इसे नजरअंदाज न करें
- पास के CSC सेंटर या कृषि कार्यालय से मदद लें.
निष्कर्ष
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई है, लेकिन अब सरकार इसे और पारदर्शी बनाना चाहती है।इसलिए किसान आईडी बनाना अब ज़रूरी हो गया है। अगर आप इस योजना का लाभ लगातार पाना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द अपना ID बनवाएं और दस्तावेज़ अपडेट करें।अधिक जानकारी के लिए पीएम किसान की आधारिक वेबसाईट (https://pmkisan.gov.in) पर जाए।